देवघर, अगस्त 7 -- Deogarh News: देवीपुर। विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) देवघर के सामुदायिक एवं पारिवारिक चिकित्सा विभाग द्वारा अर्बन हेल्थ एंड ट्रेनिंग सेंटर (यूएचटीसी), कल्याणपुर में स्तनपान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जीवन में एक सस्टेनेबल शुरुआत के लिए ब्रेस्टफीडिंग : जो काम करता है उसे मजबूत करें विषय पर आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं, परिजनों व देखभालकर्ताओं को वैज्ञानिक व सही स्तनपान संबंधी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर 1 से 7 अगस्त, 2026 तक जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रमों का संचालन जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर के नेतृत्व एवं मार...