देवघर, नवम्बर 19 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर में रजिस्ट्रार के पद पर प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्ति के लिए निकाली गई एक रिक्ति को रद्द कर दिया गया है। संस्थान की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है। जारी नोटिस के अनुसार, विज्ञापन संख्या एम्स /देवघर/एडमिन/रेक्ट/डेपुटेशन-फेज-XI/2024/05, दिनांक 13 मार्च 2024 के तहत रजिस्ट्रार के एक पद पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसके साथ ही 16 मार्च 2023 को जारी संबंधित पुराने विज्ञापन में भी इस पद का उल्लेख था। अब प्रशासनिक कारणों से रजिस्ट्रार के उक्त एक पद की रिक्ति को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। संस्थान के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस निर्णय का असर केवल रजिस...