देवघर, अक्टूबर 29 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि। एम्स देवघर में न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी 28 अक्टूबर बुधवार को बंद रही और आगामी 30 अक्टूबर 2026 को बंद रहेगी। इस संबंध में अस्पताल परिसर में सूचना चस्पा कर मरीजों को जानकारी दी गई है। ओपीडी बंद रहने के कारण एम्स प्रबंधन इन दोनों तिथियों पर न्यूरोलॉजी विभाग में नियमित ओपीडी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहने की सूचना दी गई। मरीजों से अपील की गई है कि ओपीडी में परामर्श के लिए आने से पहले निर्धारित तिथियों का ध्यान रखें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...