देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर में इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन पब्लिक हेल्थ (आईपीपीएच) के दूसरे बैच के विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बैचलर ऑफ पब्लिक हेल्थ (बीपीएच) और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (एमपीएच) के नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ष 2025 में शुरू किया गया आईपीपीएच भारत का पहला एकीकृत स्नातक एवं स्नातकोत्तर सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रशिक्षित और कुशल पेशेवर तैयार करना है। पाठ्यक्रम में प्रवेश नीट प्री-मेडिकल प्रवेश परीक्षा में प्राप्त रैंक के आधार पर दिया जाता है। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रोग्राम निदेशक प्रो.डॉ. जी जाह्नवी ने किया। डॉ. अभ...