देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: देवीपुर, प्रतिनिधि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर ने असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट के चार पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए जारी विज्ञापन को रद्द कर दिया है। संस्थान की ओर से 22 सितंबर 2025 को जारी विज्ञापन के तहत तीन अनारक्षित और एक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पद पर भर्ती होनी थी। प्रशासनिक कारणों से इन पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने का निर्णय लिया गया है। एम्स देवघर की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए आवेदन शुल्क की राशि वापस की जाएगी। शुल्क वापसी के लिए अभ्यर्थियों को नोटिस के साथ संलग्न रिफंड क्लेम फॉर्म भरकर हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करना होगा। भरे हुए रिफंड फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ एम्स देवघर के ...