Deogarh News: एनएच 114 ए पर दो बाइकों की टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन घायल
देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर-गिरिडीह एनएच 114 ए पर सबैजोर के पास रविवार की शाम करीब पांच बजे भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि मुख्य सड़क पर आमने-सामने दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, लेकिन करीब 40 मिनट तक कोई नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीणों ने एक ऑटो रोककर तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल भेजा। करीब 50 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों की पहचान मेदनीसराय निवासी 23 वर्षीय विकास सोरेन और 21 वर्षीय प्रदीप सोरेन के रूप में हुई है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। दोनों लाल रंग की अपाचे बाइक संख्या जेएच 05 एई 2914 से म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.