देवघर, अक्टूबर 10 -- एटीएम लूटकांड की जांच जारी Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित शिव धाम के पास एटीएम मशीन लूटकांड का पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। घटना में शामिल अपराधियों तक पहुंचने के लिए देवघर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। झारखंड के कई जिलों के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों और पश्चिम बंगाल में भी पुलिस टीम ने छापेमारी की है। इसके बावजूद अब तक न तो अपराधियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही मामले का खुलासा हो पाया है। पुलिस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने में जुटी है। 50 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाल चुकी है पुलिस:-घटना के बाद से ही पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों का सुराग तलाश रही ह...