देवघर, अक्टूबर 12 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के पास सेवाधाम भवन स्थित एसबीआई एटीएम को उखाड़कर नकदी समेत ले जाने के मामले में पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। समस्तीपुर समेत बिहार और बंगाल के विभिन्न इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। इस अभियान में छह थानों की पुलिस टीम के साथ टेक्निकल टीम को भी लगाया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, अब तक न तो एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले अपराधियों की पहचान हो सकी है और न ही मामले का खुलासा हो पाया है। जानकारी के अनुसार, छह अक्तूबर की देर रात अपराधियों ने नंदन...