देवघर, अक्टूबर 9 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। एटीएम मशीन लूटकांड की जांच में जुटी पुलिस अब अपराधियों तक पहुंचने के लिए पश्चिम बंगाल तक जांच का दायरा बढ़ा सकती है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज में कैद संदिग्ध गाड़ी के पंजीयन नंबर के सहारे पुलिस ने छानबीन शुरू की, लेकिन सत्यापन के दौरान नंबर फर्जी निकला। संबंधित नंबर से उस गाड़ी का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिलने के बाद पुलिस को आशंका है कि अपराधियों ने वारदात में इस्तेमाल की गयी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। यह भी संदेह जताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए अलग-अलग नंबर प्लेटों का इस्तेमाल किया होगा। यह भी पढ़ें- Deogarh News: एटीएम मशीन लूट मामले में झारखंड से बिहार तक के जिलों मे...