Deogarh News: एक साल से जलमीनार खराब, ग्रामीणों को हो रही है परेशानी
देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: करौं,प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रान्हा गांव में एक वर्ष से जलमीनार खराब रहने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है l जलमीनार ठीक करने की दिशा में विभाग द्वारा कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है l जिसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है l ग्रामीणों को नहाने-धोने एवं पेयजल के लिए भाग दौड़ करना पड़ रहा है l जलमीनार के पास लगा चापाकल भी खराब पड़ा हुआ है l जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है l जलमीनार से सटे बजरंगबली का मंदिर होने के कारण लोग पूजा अर्चना करने यहां आते जाते रहते हैं l उन्हें भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है l साथ ही इस रास्ते से आवागमन करने वाले ग्रामीणों को भी पेयजल की जरुरत रहती है, लेकिन राहगीरों को पानी नसीब नहीं हो रहा है l ग्रामीणों में सेवानिवृत शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.