देवघर, नवम्बर 8 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर के जून पोखर मोहल्ले में 21 वर्षीया स्नेहा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के एक सप्ताह बाद भी गुत्थी अनसुलझी है। पुलिस मौत की वजह और इसके पीछे की परिस्थितियों का स्पष्ट खुलासा नहीं कर सकी है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर कई दिनों से लगातार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में एसडीपीओ व पुलिस अधिकारी शामिल हैं। बावजूद अब तक ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सके हैं। पुलिस जांच अब मृतका के मोबाइल से मिले व्हाट्सएप चैट, कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल डिटेल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों पर केंद्रित है। सूत्रों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके मोबाइल संपर्क, मृतका से बातचीत और घटना से पहले की गतिवि...