देवघर, अक्टूबर 11 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की पीएचडी प्रवेश परीक्षा एएस कॉलेज देवघर में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से रविवार को आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 16 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिनमें से 7 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जिसमें राजनीति शास्त्र के 1, अंग्रेजी के 2, शिक्षा शास्त्र के 2, सोशल वर्क के 1 व संस्कृत के 1 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का संचालन इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अरविन्द मनोज कुमार सिंह, क्षेत्रीय सह निदेशक डॉ. आदित्य कुमार जायसवाल तथा अध्ययन केंद्र की समन्वयक प्रो. पायल प्रियदर्शिनी के मार्गदर्शन में किया गया। परीक्षा के सफल आयोजन में सह-समन्वयक प्रो. अवनी कुमार मांझी एवं डॉ. राजेश कुमार बिसेन ने मुख्य भूमिका निभाई। इनके...