देवघर, सितम्बर 23 -- Deogarh News: नगर थाना क्षेत्र के ऊपर बिलासी में सोमवार देर रात को रास्ते से जा रहे एक युवक से अज्ञात बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित युवक ने तत्काल डायल-112 पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़ित दुमका जिला के सरैयाहाट थाना अन्तर्गत कोठिया गांव निवासी के अनुसार वह ऊपर बिलासी में किराये पर रहते हैं। बाजार से काम खत्म कर पैदल डेरा जा रहा था । उसी दौरान एक अज्ञात युवक उसके पास पहुंचा और मौका पाकर हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बदमाश तेजी से वहां से फरार हो गया। अचानक हुई घटना से युवक कुछ देर के लिए सकते में आ गया। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: बादशाह चौक से युवक का मोबाइल झपट कर उचक्का फरार उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी देने के बाद 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच...