Deogarh News: उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ
देवघर, जुलाई 27 -- Deogarh News: विद्या भारती प्रांतीय योजना के अनुसार सोमवार को उमा नलिनी ब्रह्म सरस्वती विद्या मंदिर कुंडा देवघर के वंदना सभा में विज्ञान सप्ताह का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकुल कुमार, विज्ञान आचार्या सुष्मिता राज ,आचार्य बसंत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से भारत के महान विज्ञानाचार्य प्रोफेसर प्रफुल्ल चंद्र रॉय के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पूरे सप्ताह कई कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें मुख्य रुप से विज्ञान पत्रवाचन, विज्ञान प्रदर्श, प्रश्नमंच इत्यादि का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। प्रथम दिन आचार्य बसंत कुमार ने वंदना सभा में प्रोफेसर प्रफुल्ल चंद्र रॉय के जीवन परिचय के साथ विज्ञान के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान पर चर्चा की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.