Deogarh News: उपभोक्ता पर बिजली चोरी की प्राथमिकी
देवघर, अगस्त 24 -- Deogarh News: विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में सहायक विद्युत अभियंता के आवेदन पर जसीडीह थाना पुलिस ने एक उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सहायक विद्युत अभियंता डेविड कुमार हांसदा ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि विद्युत ऊर्जा चोरी की रोकथाम को लेकर विभागीय टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया जा रहा था। इसी दौरान खोरीपानन गांव में जांच के क्रम में नुनेश्वर कुमार यादव को बिजली पोल से अवैध रूप से टोंका लगाकर विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पाया गया। अभियंता के अनुसार अवैध रूप से बिजली का उपयोग किए जाने से उपभोक्ता पर 21 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। मामले को लेकर विभाग की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.