देवघर, जुलाई 23 -- Deogarh News: पालोजोरी, प्रतिनिधि। साइकिल वितरण योजना के तहत स्कूली बच्चों के बीच राज्य भर में साइकिल का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पालोजोरी प्रखंड में बनाए गए दो क्लस्टर सेंटरों में उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत कुल 32 स्कूलों के 1226 बच्चों के बीच साइकिल वितरण विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने किया। एक तरफ जहां बच्चों में इसे लेकर काफ़ी उत्साह का माहौल देखने को मिला, वहीं विधायक ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हमारे राज्य के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें व भव्य भारत के निर्माण में सहयोगी बनें। कहा कि शिक्षा ही विकास की कुंजी है। इसलिए कल्याण विभाग से मिलने वाली साइकिल का उपयोग तमाम बच्चें सकारात्मक दिशा में करें। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा अष्टम में पढ़ने वाले ...