Deogarh News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतुबिहियार में चोरी
देवघर, अक्टूबर 26 -- Deogarh News: प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रतुबिहियार में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर दो गैस सिलेंडर चोरी कर ली है। इस संबंध में प्रधानाध्यापक उमा कुमारी ने मधुपुर थाना में आवेदन दी है। थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि गत शनिवार को विद्यालय में मध्याह्न भोजन सुचारू रूप से संचालित करने के बाद सभी सामानों को रखकर रसोई घर का ताला लगाकर दोपहर 3 बजे सभी शिक्षक विद्यालय से अपने घर चले गए थे। जब सोमवार सुबह 9 बजे विद्यालय पहुंचे तो शिक्षकों ने देखा कि रसोई घर का ताला टूटा हुआ है। रसोई घर में दो गैस सिलेंडर रखे थे। एक सिलेंडर गैस भरा हुआ था और दूसरा सिलेंडर खाली था। दोनों सिलेंडर चोरी हो गए हैं। प्रधानाध्यापक ने आवेदन के माध्यम से पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। मामले की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.