देवघर, जुलाई 18 -- Deogarh News: मधुपुर,प्रतिनिधि। 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या-135 की बीएलओ आरती देवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। आरती देवी द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के गणना चरण में शत प्रतिशत एन्यूमरेशन फार्म का डिजिटाइजेशन और एएसडीडी कर लिया गया है। बीएलओ आरती देवी के उत्कृष्ट कार्य के लिए निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर राजीव कुमार ने प्रशस्ति पत्र और शाल देकर सम्मानित किया। मौके पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार और अंचल अधिकारी यामुन रविदास उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Saraikela News: निम्न प्रगति वाले मतदान केंद्रों का एडीसी ने किया निरीक्षण, एसआईआर कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...