देवघर, जुलाई 9 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा बुधवार को चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में सेवा, समर्पण एवं मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान क्लब की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी दैनिक आवश्यकताओं की विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया। मौके पर बाल्टी, मग, मच्छरदानी, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक उपयोगी सामान जरूरतमंदों को दिया गया। क्लब की सदस्याओं ने वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया। इस सेवा कार्य से आश्रम के सभी वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर खुशी की झलक देखने को मिली। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: इनरव्हील उदीशा की अध्यक्ष बनीं अपर्णा और रेनू सचिव मौके पर...