देवघर, अगस्त 8 -- Deogarh News: देवघर, राकेश कर्म्हे। वैद्यनाथधाम एक शैवपीठ है। वैद्यनाथ इसका शास्त्रीय नाम है। द्वादश ज्योतिर्लिंग की परंपरा में इसका विशेष स्थान है। शिव महापुराण में इसका विशेष उल्लेख है। अनेक तंत्र ग्रंथों में भी शैवपीठ के रूप में इसकी चर्चा है, जहां शक्ति की उपासना के भी प्रसंग है। मत्स्य पुराण में शिव की उमा के साथ उपासना का वर्णन है। यहां शैव और शाक्त साधकों की भीड़ बराबर लगी रहती है। शैवतीर्थों के संदर्भ में वैद्यनाथधाम की ऐतिहासिकता स्वत: सिद्ध होती है। डॉ. मोहनानंद मिश्र की मानें तो शैवपीठ की स्थापना में किसका हाथ है यह कहना कठिन है। उत्तर गुप्त कालीन भारत में आदित्यसेन गुप्त इस क्षेत्र के शासक थे। इसका एक शिलालेख मंदार पर्वत पर है। साथ ही यह लेख अफसाद में भी है। अफसाद के लेख में आदित्य सेन की माता को मंदिर बनवाने ...