देवघर, जुलाई 12 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। इंडियन स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट ग्राउंड रिखिया में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार इंडियन स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट के संचालक अनुपम आनंद के नेतृत्व में बच्चों नें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड मेडल हासिल कर यह दिखा दिया कि इंडियन स्कूल ऑफ़ मार्शल आर्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

विजेताओं की सूची स्कूल के संचालक ने बताया कि प्रतियोगिता के बालिका वर्ग 43-48 केजी भार में परिधि अग्रवाल ने गोल्ड मेडल, 33-37 केजी भार में आकांक्षा रानी ने गोल्ड मेडल, 25 केजी भार में अनन्या राव ने गोल्ड मेडल व बालक वर्ग में अभिषेक कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। साथ ही बेस्ट फाइटर का अवार्ड पियूष मोद...