देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में माल परिवहन के जरिए राजस्व अर्जित करने में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की है। अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच मंडल की मालभाड़ा आय 2827.365 करोड़ रुपए पहुंच गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के 2271.439 करोड़ रुपए के मुकाबले 24.47 प्रतिशत अधिक है। इस दौरान माल लदान में भी 9.98 प्रतिशत की वृद्धि हुई। रेलवे के आंकड़ों के अनुसार, 6 माह में माल लदान 25.4822 मिलियन टन से बढ़कर 28.0248 मिलियन टन हो गया। माल उतराई में भी 1.01 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आसनसोल मंडल की उपलब्धि पूर्वी भारत के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में माल परिवहन की बढ़ती भूमिका को दर्शाती है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के प्रमुख क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़न...