Deogarh News: आर्मी जवान बन मिनिरल वाटर कारोबारी से 84,900 की साइबर ठगी
देवघर, जुलाई 25 -- Deogarh News: देवघर। साइबर अपराधियों ने इस बार खुद को आर्मी का जवान बताकर मिनिरल वाटर व्यवसायी को अपना शिकार बनाया। पहले बड़ी मात्रा में पानी का ऑर्डर दिया, फिर फर्जी भुगतान का स्क्रीनशॉट व संदेश भेजकर विश्वास में लिया और ऑर्डर रद्द करने के नाम पर व्यवसायी से ही 84,900 रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है।
घटना का विवरण जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा निवासी मिनिरल वाटर व्यवसायी पीयूष कुमार ने पुलिस को बताया कि मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को भारतीय सेना का जवान बताते हुए बड़ी मात्रा में मिनिरल वाटर का ऑर्डर दिया। बातचीत के दौरान उसने भरोसा जीतते हुए भुगतान के लिए व्यवसायी का बैंक खाता नंबर मांगा। खाता नंबर मिलने के कुछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.