देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। नगर पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिल्टू यादव के रूप में हुई है। वह बिहार के जमुई जिले का निवासी बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिल्टू यादव के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज था। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। वहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश के बाद मंडल कारा भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...