Deogarh News: आरमित्रा डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई देवघर के चार छात्र होंगे पुरस्कृत
देवघर, नवम्बर 12 -- Deogarh News: देवघर। 15 नवंबर 2026 को राज्य स्थापना दिवस समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पुरस्कृत होने वाले छात्रों की सूची जारी की गई है। उसमें आरमित्रा डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई देवघर के कुल चार छात्रों का चयन हुआ है। सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा-2026 में एसओई रैंकिंग में द्वितीय व तृतीय स्थान पर क्रमश: अनीस कुमार तथा ऋषभ त्रिवेदी शामिल हैं व झारखंड राज्य ओलंपियाड-2024 में फर्स्ट रैंक के साथ चयनित छात्रों में निशिकांत चौधरी तथा बिक्रम कुमार शर्मा शामिल हैं। इसकी जानकारी स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार पंकज ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.