देवघर, अगस्त 10 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आगामी 12 अगस्त 2026 को रामा देवी बाजला महिला कॉलेज देवघर में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर जिला इकाई के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर से संबंधित आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक छात्राओं व लोगों को इस पुनीत कार्य से जोड़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थिति पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी देवघर के चेयरमैन जितेश राजपाल, कार्यकारिणी सदस्य संजय मिश्रा, अर्चना भगत एवं आरडीबीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ.सुचिता कुमारी मौजूद रहीं। इस दौरान प्राचार्या ने कहा कि रक्तदान मानव से...