देवघर, अक्टूबर 13 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के चौपा मोड़ अवस्थित जैप-5 कैंप के सामने दो दिवसीय आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन करीब 200 मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। उद्घाटन आयुष चिकित्सक डॉ. विकास कुमार केसरी व डॉ. रवि सुंदर प्रभात ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर डॉ. विकास कुमार केसरी ने मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कहा कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता है। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Deogarh News: स्वास्थ्य जांच शिविर में 130 मरीजों का हुआ निःशुल्...