Deogarh News: आपसी विवाद में मारपीट, एक घायल
देवघर, नवम्बर 29 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमनाटांड़ गांव में आपसी विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति के सिर पर बांस के डंडे से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल की पहचान गांव निवासी पप्पू राय के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसीडीह भेजा गया। जानकारी के अनुसार, पप्पू राय खाना खाने के बाद अपने घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान एक व्यक्ति उनके घर पहुंचकर गाली-ग्लौज करने लगा। इसका विरोध करने पर आरोपी ने बांस के डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद पीड़ित ने जसीडीह थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.