देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: सारठ प्रतिनिधि अंचल के छंदवा गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट कर 52 वर्षीय सूदन महतो को घायल कर दिया गया। घटना के बाद सीएचसी इलाज़ कराने पहुंचे। घायल व परिजनों ने बताया कि सूदन मवेशी चराकर घर आ रहा था, उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे छंदवा निवासी अर्जुन महतो, विजय यादव, अजय यादव, विकास यादव व खागा थाना क्षेत्र के फुटडंगाल गांव निवासी दिलीप यादव, पप्पू यादव आदि ने अचानक लाठी-डंडे से हमला कर दिया जिससे बुरी तरह जख्मी हो गया। हो-हल्ला सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे बुधन महतो को भी आरोपियों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों घायलों को परिजनों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सूदन महतो को बेहतर इलाज के लिए देवघर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...