देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: पालोजोरी,प्रतिनिधि। पालोजोरी थाना के कुंजबोना पंचायत के पिछड़ी जंगल में बुधवार को एक 60 वर्षीय वृद्ध आदिवासी महिला का शव बरामद हुई है। मामला ह्त्या का बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पिछड़ी गांव की आदिवासी वृद्ध महिला बहादी किस्कू घर से तकरीबन सुबह 9 बजे गाय चराने के लिए निकली थी। बहादी किस्कू का कोई अता पता नहीं था। उसकी गाय दूसरे के खेत में फसल खा रही थी। जिसे ग्रामीणों ने पकड़कर उसके घर पहुंचा दिया। इधर बहादी किस्कू का कोई अता पता नहीं चल रहा था। घरवाले काफी खोजबीन करने लगे, इसी दौरान गांव से दूर एक झाड़ी नुमा जंगल में बहादी किस्कू का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पालोजोरी थाना प्रभारी संजय कुमार को दी। घटना की खबर सुन थाना प्रभारी संजय कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंची। श...