Deogarh News: आधे घंटे तक चितरा में हुई झमाझम बारिश, मौसम में घुली ठंडक
देवघर, नवम्बर 22 -- Deogarh News: चितरा प्रतिनिधि चितरा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में रविवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दिनभर आसमान साफ रहने और धूप खिलने के बाद शाम होते ही अचानक काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से सड़कों और खुले स्थानों पर पानी जमा हो गया। वहीं, बारिश के कारण वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को मौसम में अचानक आए बदलाव का एहसास हुआ। दिनभर मौसम सामान्य रहने के कारण लोगों को शाम में बारिश होने का कोई अनुमान नहीं था। लेकिन सूर्यास्त के आसपास आसमान में बादलों का जमावड़ा लगने लगा और कुछ ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: चक्रवात अकवन के असर से दिनभर रिमझिम बारिश, बढ़ी ठंड अचानक हुई बारिश से बाजार में आवाजाही कर रहे लोगों और दोपहिया वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.