देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि सुबह गौ माता की पूजा और सेवा के संकल्प से शुरू हुआ दिन आधी रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोष में बदल गया। जसीडीह-रोहिणी स्थित श्री लीलानंद ठाकुर पागल बाबा आश्रम में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव भक्ति, सेवा के रूप में मनाया गया। सुबह नवनिर्मित गौशाला का उद्घाटन श्रद्धालुओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं रात 12 बजते ही घंट-घड़ियाल और शंख ध्वनि के बीच बाल गोपाल का अभिषेक हुआ और महाआरती के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी को लेकर मुख्य मंदिर में श्रीराधा-कृष्ण की अष्टधातु की प्रतिमा को विशेष रुप से शृंगार कर सजाया गया। आश्रम परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था...