Deogarh News: आधी रात जन्मे नंदलाल, हरे कृष्ण के जयघोष से गूंजा इस्कॉन मंदिर
देवघर, सितम्बर 4 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर रोहिणी मोड़ के समीप दामोदर ग्राम स्थित इस्कॉन देवघर मंदिर शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के रंग में सराबोर रहा। सुबह की मंगल आरती से शुरू हुआ उत्सव जैसे-जैसे रात की ओर बढ़ा, मंदिर परिसर में भक्ति का उत्साह चरम पर पहुंचता गया। रात भगवान श्रीकृष्ण के महाभिषेक के दौरान सात प्रमुख नदियों के जल, सात प्रकार के फलों के रस, दूध, दही, शहद, गुड़ समेत विभिन्न सामग्रियों से भगवान का अभिषेक किया गया। 108 भोग अर्पित करने के बाद भव्य महाआरती हुई तो पूरा परिसर हरे कृष्ण -हरे कृष्ण के जयघोष से गूंज उठा। महाआरती के बाद देर रात तक श्रद्धालुओं के बीच चरणामृत और एकादशी प्रसाद का वितरण चलता रहा। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में सुबह छह बजे मंगल आरती हुई। उसके बाद सुबह विश्व शांति और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.