Deogarh News: आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक
देवघर, जुलाई 7 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि। मधुपुर महाविद्यालय अवस्थित कल्याण छात्रावास में आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर तैयारी बैठक की गर्ई। अध्यक्षता संगठन के डीआर सोरेन ने की। बैठक में विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आदिवासी सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए कई आयोजन किए जाने की बात कही गई। विभिन्न संगठनों द्वारा आदिवासी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के कई फिल्मी दुनिया के चर्चित कलाकार भी आने की संभावना जतायी गई है। दिवस को भव्य बनाने के लिए सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। मौके पर बासुदेव बेसरा, त्रिमूर्ति मुर्मू, जयदेव हेंब्रम, मंगल मुर्मू, राजा सोरेन, अजय टुडू, प्रेम मारंडी, संजय टुडू समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.