देवघर, अगस्त 15 -- Deogarh News: मधुपुर, प्रतिनिधि। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनुमंडल की बुढ़ई थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। बुढ़ई थाना प्रभारी मनोरंजन महतो ने नारायणपुर-बुढ़ई मार्ग पर वाहन जांच के दौरान लालपुर गांव के पास से अवैध रूप से बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार ट्रैक्टर चालक के पास बालू परिवहन का कोई वैध कागजात नहीं था। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है और अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी मनोरंजन महतो ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...