देवघर, जुलाई 13 -- Deogarh News: सारवां,प्रतिनिधि। थाना अंतर्गत विभिन्न बालू घाटों में प्रतिनियुक्त चौकीदारों के साथ सीओ राजेश कुमार साहा द्वारा विशेष बैठक का आयोजन अंचल कार्यालय में किया गया। सीओ द्वारा चौकीदारों को बताया गया कि ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिल रही है कि एनजीटी लागू है, बावजूद देर रात अजय नदी के विभिन्न घाटों से बालू का उठाव है रहा है। बताया कि इसकी जानकारी अंचल कार्यालय व थाना को चौकीदारों द्वारा नहीं दी जा रही है। कहा कि यदि अवैध उठाव हो रहा है और इसकी सूचना चौकीदारों द्वारा नहीं दी जाती है, तो कहीं न कहीं उनकी संलिप्तता या लापरवाही हो सकती है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : प्रतिबंधित बालू घाटों पर सुईया पुलिस की छापेमारी कहा कि अवैध उठाव में संलिप्तता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Latehar News: बरवाडीह म...