देवघर, अगस्त 31 -- Deogarh News: जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक चालक और एक महिला शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। अन्य घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जबकि कुंडा मोड़ के समीप सड़क पार कर रही महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना देवघर-दुमका मुख्य सड़क पर दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के बॉर्डर के समीप हुई। मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक चालक नूनेश्वर यादव सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। अज्ञात वाहन घटना के बाद मौके से निकल गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बेला बगान के पास हुई। यहां भी ए...