देवघर, सितम्बर 1 -- Deogarh News: सारवां। संत जेवियर्स स्कूल देवघर द्वारा बिना पंजीकरण स्कूल वाहन चलाने एवं चालक द्वारा शराब पीकर नशे में टाटा रिंगर स्कूल वाहन चलाने को लेकर बच्चों के अभिभावकों द्वारा चालक को पकड़कर सारवां थाना की पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में स्थानीय अभिभावकों द्वारा सारवां थाना प्रभारी को आवेदन सौंपकर वाहन का फिटनेस सहित संबंधित अन्य कागजात की जांच करने व चालक के शराब की जांच कराकर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। बताया गया है कि स्कूल संचालक की लापरवाही से बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है। आरोप लगाया गया है कि उक्त वाहन का चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाता है। थाना में दिए गए आवेदन में मनोज कुमार, राहुल कुमार, मयंक हर्ष, कांता प्रसाद सहित अन्य लोगों का हस्ताक्षर है। इस...