Deogarh News: अनुकंपा समिति एवं जिला स्थापना समिति की बैठक, कुल 14 आवेदकों का चयन
देवघर, अक्टूबर 14 -- अनुकंपा नियुक्ति में 14 आवेदकों का चयन Deogarh News: देवघर। समाहरणालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में चौकीदार अनुकंपा समिति एवं सामान्य अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान समिति द्वारा अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति के लिए प्राप्त विभिन्न आवेदनों का गहन और भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को नियमों के तहत त्वरित कार्रवाई करने और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बैठक में समिति द्वारा पारदर्शिता के साथ समीक्षा करने के बाद कुल 14 आवेदकों का चयन किया गया। जिसमें चौकीदार अनुकंपा के आधार पर 07 और सामान्य अनुकंपा के तहत 07 आवेदकों का चयन किया गया। मौके पर डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.