Deogarh News: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल
देवघर, जुलाई 3 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से देवघर से जसीडीह की ओर आ रहा था। इसी दौरान चांदपुर के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को उठाकर उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा है। सूचना मिलने पर जसीडीह थाना के एएसआई अनिश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घायल की पहचान और उसकी स्थिति के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.