देवघर, सितम्बर 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि कुंडा थाना क्षेत्र के नाड़ी पकरिया गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। घटना के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि ट्रैक्टर के घर में घुसने से मकान को नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। जानकारी के अनुसार, कुंडा थाना पुलिस बालू छापेमारी करने के लिए इलाके में पहुंची थी। उसी दौरान बालू लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर चालक वाहन चला रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चलाने के क्रम में बालू सड़क पर गिरने लगा। उसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसा। गनीमत रही कि जिस स्थान पर ट्रैक्टर घु...