देवघर, अगस्त 11 -- Deogarh News: देवघर, कार्यालय संवाददाता। राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की दूसरी सोमवारी को लेकर baba वैद्यनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अहले सुबह से मेला क्षेत्र, रूटलाइन और कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, कतार प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों, दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अत्यंत धैर्य और संयम के साथ श्रद्धालुओं के सहयोग में खड़े रहें। कहा कि बाबाधाम आने वाले कांवरियों की सेवा करना ही सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अधिकारी और जवान पूरी तरह सेवा भाव से ड्यूटी...