देवघर, जुलाई 5 -- Deogarh News: मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के जयंती नदी से बालू माफियाओं द्वारा अत्यधिक बालू का उठाव कर लिए जाने से नदी में मिट्टी और घांस निकल आए हैं। बताया जाता है कि जयंती नदी प्रखंड क्षेत्र में एकमात्र बालू का स्रोत है।

जयंती नदी का विस्तार मारगोमुंडा क्षेत्र में यह नदी पश्चिमी छोर बनसीमी गांव से पूर्वी छोर चेतनारी गांव तक करीब 20 किलोमीटर की दूरी तक फैला हुआ है। जिसमें बनसीमी, बौगइया, केंदुआटांड, नोनियाद, लालपुर, शहरबेड़ा, टीकोपहाड़ी, पट्टाजोरी, रामपुर, चमकाटांड़, फागो, चेतनारी आदि बालू घाट है।

अवैध बालू का उठाव जहां से हर रोज बड़े पैमाने पर अवैध बालू का उठाव कर मारगोमुंडा के कई गांव सहित जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह जिला के कई गांवों में बालू को महंगे दर पर बेचा जा रहा है। जिसके चलते राजस्व का भारी नुकसान पहुंच रहा ...