Deogarh News: अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों से वसूला गया 3,800 रुपए जुर्माना
देवघर, जुलाई 30 -- Deogarh News: देवघर, प्रतिनिधि। नगर आयुक्त सुलोचना मीणा के निर्देशानुसार बुधवार को तिवारी चौक स्थित सब्जी एवं फास्ट फूड दुकानों के विरुद्ध एक विशेष अतिक्रमण हटाओ एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बहाल करना एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा स्वच्छता बनाए रखना था। अभियान के दौरान सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही यातायात एवं स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 12 दुकानदारों से Rs.3,800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। इसमें फास्ट फूड संचालकों से 500 प्रति दुकान तथा सब्जी विक्रेताओं से सांकेतिक रूप से 100 प्रति विक्रेता जुर्माना शामिल है। इस संबंध में नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में सुगम यातायात, स्वच्छता और आम ना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.