देवघर, जुलाई 24 -- Deogarh News: जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित डढ़वा नदी पुल के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से रिखिया थाना में पदस्थापित एएसआई चंचल कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में जसीडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। एएसआई चंचल कुमार सिंह ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 5 जुलाई को जसीडीह पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करने के बाद देर रात वह मोटरसाइकिल से देवघर लौट रहे थे। इसी दौरान डढ़वा पुल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया...