देवघर, सितम्बर 14 -- Deogarh News: जसीडीह प्रतिनिधि देवघर रेलवे स्टेशन पर सोमवार को आरपीएफ ने ट्रेन संख्या- 15626 अगरतला-जयपुर एक्सप्रेस से गांजे की बड़ी खेप बरामद की। प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर रूटीन जांच के दौरान स्लीपर कोच की सीट संख्या- 79 के नीचे लावारिस पड़े नीले बैग से 7.050 किलोग्राम गांजा जैसा संदिग्ध मादक पदार्थ मिला। बैग में पीले सेलो टेप से लिपटे सात पैकेट और दो प्लास्टिक पैकेट में रखा खुला पदार्थ बरामद हुआ। बैग पर किसी यात्री ने दावा नहीं किया। आरपीएफ ने जब्ती की कार्रवाई के बाद बरामद पदार्थ व बैग को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए देवघर नगर थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरपीएफ पोस्ट जसीडीह के निरीक्षक शिव शंकर सिंह के अनुसार, सोमवार सुबह ट्रेन नंबर- 15626 अगरतला-जयपुर एक्सप्रेस के देवघर स्टेशन पहुंचने के बाद आ...