देवघर, अक्टूबर 23 -- Deogarh News: मधुपुर प्रतिनिधि 52 बीघा रेलवे स्टेट ट्रेनिंग पार्क में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, कोलकाता के तत्वावधान में शुक्रवार से स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स एवं रेंजर्स की तीन दिवसीय अंतर-जिला प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न रेल जिलों के प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 216 प्रतिभागी शामिल हुए हैं। इनमें सात जिलों से 56 स्काउट्स एवं 56 रोवर्स, आठ जिलों से 64 गाइड्स तथा पांच जिलों से 40 रेंजर्स ने भाग लिया। प्रतियोगिता की शुरुआत स्काउट ध्वजारोहण के साथ हुई। उसके बाद उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया तथा प्रतिभागियों के बीच तंबू, राशन एवं शिविर में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में प्रतिभागियों ने शिविर शिल्प प्रतिय...