देवघर, जुलाई 2 -- Deogarh News: देवघर,प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र, मोहनपुर के तत्वावधान में आयोजित 65वें युवा कप अंतरविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का गुरुवार को प्लस 2 विद्यालय मोहनपुर हाट के खेल मैदान में समापन हो गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता के अंडर-12 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय भगवानपुर, मोहनपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं अंडर-15 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरने, मोहनपुर की टीम ने एकतरफा खेल दिखाते हुए प्रतिद्वंदी को 4-0 से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। यह भ...