Delhi Weather Update : दिल्ली से दूर हुई मॉनसून रेखा, तापमान फिर बढ़ने के आसार
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- दिल्ली और आसपास के इलाकों से मॉनसून की रेखा फिलहाल दूर चली गई है। इसके चलते दिल्ली में अभी अच्छी बारिश के आसार नहीं है। इससे तापमान में हल्का इजाफा जरूर दर्ज किया जाएगा। रविवार को भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए गए। महीने के पहले पखवाड़े में जोरदार बारिश के बाद अब दिल्ली में कुछ दिनों मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी और कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन, सप्ताहभर तक कहीं भी तेज बारिश के आसार नहीं हैं। मॉनसून रेखा हिमालय की तलहटी वाले इलाकों की तरफ खिसक जाने के चलते राजधानी और आसपास के इलाकों में मॉनसून की सक्रियता कम रहेगी। इस बीच, दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार की सुबह से तेज धूप निकली रही। हालांकि, दिन के समय बीच-बीच में हल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.