नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- दिल्ली में मंगलवार को मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार बादल छाए रहने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। इसके अलावा दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को भी हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, फिर भिगोएगी बारिश सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली का औसत एक्यूआई 184 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मानकों के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 10...